Sunday, 29th November 2026
Follow us on
Sunday, 29th November 2026
Follow us on

‘भोजन समाज’ में तब्दील हुआ ‘बहुजन समाज ’

News

2026-11-28 18:08:23

बहुजन समाज देश के बहुत सारे जातीय घटकों से मिलकर बना है, जिसमें ब्राह्मणी वर्गीकरण के अनुसार पूरा ‘शूद्र वर्ण’ आता है। मनुवादी संस्कृति ने समाज को इतना विषाक्त कर दिया है कि उसे अब आसानी से समझना और उसकी गणना करना साधारण समझ के व्यक्ति के बस की बात नहीं है। इस सामाजिक विभक्तिकरण में मनुवादियों का गहरा षड्यंत्र छिपा है, उनके अनुसार समाज का जितना विभक्तिकरण होगा उतना ही सवर्ण (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य) समाज के लिए सत्ता में आना आसान होगा। ब्राह्मणी संस्कृति के वर्गीकरण के अनुसार देश में जातियों की संख्या 6743 आँकी जाती है। अब जब देश में जाति जनगणना का शोर मच रहा है, और संघी सरकार भी जनता को आश्वासन दे रही कि देश में जनगणना कराएगे। जनगणना के फार्म को देखकर जनता कह रही है कि जनगणना फार्म के कॉलम में पिछड़े वर्ग का नाम ही नहीं है तो फिर पिछड़े वर्ग में आने वाली जातियों की गणना कैसे की जाएगी? जिसके कारण पिछड़े वर्ग के जागरूक लोगों में उबाल है।

पिछड़े वर्ग की दुविधा: पिछड़े वर्ग की जाति जनगणना में सबसे बड़ी दुविधा यह है कि पिछड़े वर्ग की जातियाँ और उप-जातियों में बहुत अधिक भिन्नता है। कुछ जातियाँ एक जैसी भी है तो उनमें उनके गौत्र अलग-अलग है, जिसके कारण जातीय कॉलम में कोई व्यक्ति अपना गौत्र, अपने गाँव का नाम लिख रहा है, कोई अपनी बस्ती या खाप का नाम लिख रहा है। जिस कारण पिछड़े वर्ग की जातीय जनगणना में दुविधा का आकार बढ़ता ही जा रहा है और जनगणना करने वाले लोगों को उसका कोई सटीक समाधान नजर नहीं आ रहा है।

दूसरी बड़ी दुविधा यह है कि एक ही जातीय समूह राज्य और केंद्र सरकार की बनाई हुई सूचियों में कहीं पर पिछड़ा है और कहीं पर पिछड़ा नहीं है। जिसके कारण गणना करने वाला व्यक्ति किसी निश्चित निर्णय पर नहीं पहुँच पा रहा है। देश में कुछेक कृषक जातियाँ जैसे जाट, गुर्जर, कुर्मी, आदि जातियों के कुछेक लोग अपने आपको पिछड़े वर्ग का न मानकर सवर्ण वर्ग का ही बता रहे हैं, तो गणना करने वाला व्यक्ति ऐसे दो नाव में सवार होकर चलने वाले लोगों की संदेहजनक स्थिति में निर्णय कैसे ले कि वह पिछड़े में गिना जाएगा या सवर्ण समाज में गिना जाएगा?

देश में जनगणना की प्रक्रिया पुराने समय से ही चली आ रही है। जिसमें जाति के कॉलम में व्यक्ति सिर्फ अपनी जाति का नाम बताता था उसके द्वारा बताया गया नाम ही वहाँ लिखा जाता था। जिसके चलते कुछ संदेह की स्थिति पैदा नहीं होती थी, वर्तमान जनगणना के कॉलम में जाति के कॉलम को खाली छोड़कर समाज में एक भ्रामक स्थिति पैदा कर दी गई है। लगता है कि यह भ्रामक स्थिति मनुवादी-संघियों ने जानबूझकर पैदा की है ताकि पिछड़े जातीय घटकों की सटीक जनगणना न हो पाये, और जब सटीक जनगणना के आंकड़े नहीं होंगे, तो फिर सरकार उनके हक-अधिकारों को सही व्यक्ति तक कैसे पहुंचा पाएगी? जिसे देखकर लगता है कि मनुवादी संघी सरकार पिछड़े वर्ग को उनकी संख्या के आधार पर देश के संसाधनों में कुछ भी देना नहीं चाहती, बल्कि उन्हें भ्रामक स्थिति में डालकर गुमराह करके बिना कुछ दिये, जैसे वे है, वैसा ही रखना चाहती है। सिर्फ मनुवादी-संघी सरकार जोर-शोर से प्रचार का ढ़ोल पीटकर पिछड़े वर्ग की जातियों को गुमराह करना चाहती है, जिसे देखकर समाज के दूसरे जातीय घटकों को लगे कि सरकार सिर्फ पिछड़ों के लिए कुछ कर रही है। पिछड़े वर्ग के जातीय घटकों को अपनी बुद्धिबल से सोचना चाहिए कि मोदी-संघी सरकार ने पिछले 12 साल के शासनकाल में किसी को क्या कुछ दिया है? देने के नाम पर सिर्फ शोर-शराबा, प्रचार और पाखंड परोसा गया। देश की अज्ञान जनता भी इस भ्रामक प्रचार के ज्वार में बहकर मनुवादी-संघियों को सत्ता में बैठाती रही, लेकिन पिछड़ों को मिला कुछ भी नहीं।

चुनाव के वक्त नगद धन का आबंटन अमर्यादित: पिछले 12 वर्षों के मोदी-संघी शासन काल में देश की जनता ने देखा है कि जब भी किसी प्रदेश या केंद्र में चुनाव होने होते हैं तब प्रदेश और केंद्र की सरकारें चुनाव होने से 2-3 साल पहले ही अति सक्रिय मोड में दिखने लगती है। चुनाव की तारीख से पहले वोटरों के लिए नई-नई घोषणाएँ, नए-नए वायदे, जुमले झोली भरकर परोसे जाते हैं। मोदी-संघी शासन काल में मोदी और उसके संघी साथियों ने जितनी झूठी घोषणाएँ की है वह अब शायद झूठे वायदों की सेंचुरी बना चुकी होंगी, लेकिन उनमें से कोई भी वायदा आजतक जमीन पर नहीं उतारा गया है।

गरीबों के नाम पर 5 किलो मुफ्त राशन: मोदी-संघी सरकार पूरे देश में जोर-जोर से प्रचार कर रही है, कि मोदी जी और प्रदेशों में उनके मुख्यमंत्री देश की 80 करोड़ गरीब जनता को मुफ्त में 5 किलो राशन देकर उनका पेट भर रहे है। दूसरी तरफ मोदी जी यह भी दावा कर रहे है कि हमने अपने शासन काल में 50 लाख जनता को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है तो गरीबी से बाहर आए, ऐसे गरीब लोगों के हिस्से का 5 किलों राशन अब कहाँ जा रहा है और उसे कौन खा रहा है? मोदी जी अपने इस झूठ में अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को भी शामिल कर रहे है ताकि देश की पढ़ी-लिखी जनता मोदी जी के झूठों पर विश्वास करने के लिए विवश हो जाये। मोदी जी की ऐसी कार्यशैली को देखकर लगता है कि वे झूठ और भ्रामकता फैलाने में विश्व के सबसे बड़े नाटककार है। अगर देश और विदेश में झूठों के आधार पर कोई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिलता तो उसके लिए मोदी जी ही सबसे उपयुक्त व्यक्ति होते।

बहुजन समाज से ‘भोजन समाज’ में तब्दील करने की मनुवादी प्रक्रिया: संघी शासन काल में बहुजन समाज के गरीब जातीय घटकों में धार्मिक आयोजनों जैसे-कथाओं, सत्संगों, तथाकथित देवी-देवताओं के नाम पर भंडारों का आयोजन इत्यादि मोदी-संघी शासन काल में अधिक तेजी से बढ़ा है। रोजाना हर मंदिर में ढोलक-चिमटा बजाने का चलन चरम पर चल रहा है। मंदिरों में प्रसाद के नाम पर भोजन इत्यादि की भी व्यवस्था कहीं-कहीं पर देखने को मिल रही है जिसके कारण बहुजन समाज के दलित व अत्यंत पिछड़ी जातीय घटकों के बच्चे व युवक-युवतियाँ इन आयोजनों में अधिक सक्रिय होकर शामिल होते दिख रहे है। मनुवादी-संघियों का अपने ऐसे आयोजनों का मंतव्य है कि बहुजन समाज के दलित-शोषित-वंचित युवक-युवतियों को ऐसे आयोजनों में मिलने वाले प्रसाद की लत लगाकर, उन्हें पथ भ्रष्ट करो, पढ़ाई से उनका मन भटकाओ, उनके मस्तिष्क में उनके महापुरुषों का ज्ञान और संघर्ष तनिक भी न जा पाये, उसकी पूरी निगरानी और प्रबंध करो। शोषित-वंचित समाज के बच्चों के माता-पिता अपनी आर्थिक मजबूरी के कारण दिन के समय अपने घर से दूर जाकर, मजदूरी करते है जिसके कारण उनके बच्चों की देखभाल नहीं हो पाती है और न ही उनके बच्चे स्कूल में जा पाते हैं। मनुवादी संघियों का एकमात्र लक्ष्य है कि दलित शोषित वंचित समाज के बच्चों को शिक्षा से दूर रखा जाये। निजी और सरकारी माध्यमों से साँठ-गांठ करके बहुजन समाज के बच्चों को उनके हक की लड़ाई लड़ने से कैसे रोका जाये? ताकि पिछड़े समुदाय के बच्चे, युवक और युवतियाँ ब्राह्मणवाद का परचम बुलंदी पर ले जा सके और जरूरत पड़ने पर ब्राह्मणों के लठैत बनकर उनकी रक्षा भी करते रहे।

विशेष रूप से दलित वंचित शोषित समाज के वाल्मीकि व अन्य अजागरुक युवक युवतियों में हिन्दू रक्षक दल के सदस्य बनने की अधिक सक्रियता और उत्तेजना दिखाई देती है। ऐसे युवक-युवतियों को यह मालूम नहीं है कि तुम किस प्रकार के हिन्दू हो और तुम अपने आपको हिन्दू कैसे समझते हो? क्या तुम्हें मनुवादी-संघी संस्कृति के द्वारा कब्जे किये गए देश के संसाधनों और मंदिरों में बराबरी का स्थान और हक प्राप्त है? उसके बारे में सोचकर अपना आंकलन खुद करो और अपने आंकलन के आधार पर बताओ कि आप किस प्रकार के हिन्दू है? सोचों हिन्दू बनकर भी आपके पूर्वजों को सार्वजनिक रास्तों, कुंओं व मंदिरों में प्रवेश आदि पर निषेध क्यों था। स्कूलों में तुम्हें प्रवेश क्यों नहीं दिया जा रहा था, सार्वजनिक कुंओं व तालाबों से तुम्हें पानी भरने क्यों नहीं दिया जा रहा था, तुम्हें जातीय आधार पर नीचा क्यों बताया जा रहा है, क्या हिन्दू बनकर तुम जातिवाद के शिकार नहीं होंगे? इस बात की तुम्हारे पास क्या गारंटी है?

अंधभक्त जरा सोचो, हिन्दू क्या अलग तरीके से पैदा होते है? दुनिया में सभी मनुष्य एक ही प्रक्रिया के द्वारा पैदा होते हैं, दुनिया का कोई भी व्यक्ति आजतक किसी अन्य तरीके से या रास्ते से पैदा नहीं हुआ। मनुवादी व ब्राह्मणी संस्कृति ने देश के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए समाज को बताया कि ब्राह्मण ब्रह्म के मुख से पैदा हैं; क्षत्रिय भुजाओं से पैदा है और वैश्य जंघाओं से पैदा हैं तथा शूद्र पैरों से पैदा हैं। इसीलिए शूद्र वर्ण में आने वाली सभी जातियाँ नीची और निम्न मानी जाती है। शूद्रों को सभी प्रकार के मानवीय अधिकारों से वंचित रखा गया है। शूद्र वर्ण का मतलब है दलित-शोषित-वंचित व सभी पिछड़ी जातियाँ जिनकी देश में संख्या करीब 80 प्रतिशत से अधिक है। शूद्र वर्ण देश में संख्या के आधार पर सबसे बड़ा वर्ग है, संख्याबल के आधार पर अगर ये सभी लोग जागरूक होकर, एक साथ बैठकर विचार-विमर्श के द्वारा यह तय कर ले कि चुनाव में किस प्रत्याशी को अपना वोट देना है तो वह प्रत्याशी बिना ब्राह्मण-क्षत्रिय व वैश्यों की वोटों के हर सीट पर जीत हासिल कर सकता है। इसी डर के कारण मनुवादियों ने शूद्र वर्ग के जातीय घटकों को अधिक से अधिक संख्या में विभक्त किया, ताकि सवर्ण समाज के जातीय घटक कम संख्या में होकर भी चुनाव में आसानी से जीत हासिल कर सके, चूंकि चुनाव में शूद्र वर्ग के जातीय घटकों से एक से अधिक प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा जाये और फिर उनकी वोटों का जातीय और उपजातीय आधार पर बंटवारा कराया जाए। जिसके कारण उनके अधिकांश प्रत्याशी हार जाएंगे और सवर्ण समाज का अकेला प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल कर लेगा। इस प्रकार के चुनावी गणित के कारण मनुवादी-ब्राह्मणवादी संस्कृति के लोग सतत: सत्ता में बने रहेंगे। मनुवादी-ब्राह्मणवादी लोगों को किसी भी कीमत पर हमेशा अपने को सत्ता में रखना होता है उसके लिए चाहे उन्हें कोई भी कीमत चुकानी पड़े।

पहले की अपेक्षा आज का बहुजन समाज शिक्षित तो हुआ है लेकिन उसमें उसी के अनुपात में लालच भी बढ़ा है। मनुवादी ब्राह्मणी संस्कृति की अवधारनाएं उनके मन-मस्तिष्क में गहराई तक समाहित हुई है, जिसके कारण वे शूद्र समाज के दूसरे जातीय घटकों से ऊंच-नीच और उसमें भी क्रमिक ऊंच-नीच की भावना का पालन करते हुए नजर आते हैं। एकता की कमी के कारण बहुजन समाज सत्ता की कुर्सी तक पहुँचने में लगातार विफल हो रहा है। इसलिए बहुजन समाज के जातीय घटकों से निवेदन है कि वे आपसी ऊंच-नीच और मतभेदों की दीवारों को गिराकर, चुनाव लड़े और आपस मे एक-दूसरे के विरुद्ध मतदान न करें, तभी आप सत्ता की कुर्सी तक पहुँचने में सफल हो सकेंगे।

जय भीम, जय संविधान

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19