




2025-12-07 13:22:56
नई दिल्ली। 26 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के जिला रायगढ़ के नेरल में प्रथम बार बड़ी धूमधाम से संविधान दिवस का शानदार आयोजन किया गया। देश के अनेक प्रदेशों से पधारे तमाम लोगों ने इसमें शिरकत की एवं संविधान निमार्ता डॉ अम्बेडकर एवं भारतीय संविधान पर विशेष चर्चा की। उप्र के हापुड़ से पधारी महिला जागृति फाउंडेशन की? राष्ट्रीय अध्यक्षा गीता पैट्रिक ने इस अवसर पर कहा कि संविधान का अर्थ होता है सम+विधान यानी एक ऐसा विधान जो देश के प्रत्येक नागरिक को प्रत्येक क्षेत्र में एकसमान बराबरी के अधिकार देता हो। हमारा संविधान विश्व का एक ऐसा ही सर्वश्रेष्ठ दस्तावेज है।
देश के हरेक नागरिक विशेषकर बहुजन मूलनिवासियों और महिलाओं को संविधान का अध्ययन अवश्य ही करना चाहिए, क्योंकि संविधान को पढ़कर ही हम अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसकी रक्षा कर सकते हैं। लेकिन अत्यंत दुखद और चिंता की बात है कि कुछ विदेशी यूरेशियन आक्रांता भारत के संविधान को बदलने की कुत्सित मानसिकता रखते हैं, जिसे हम भारत के मूलनिवासीजन कभी भी पूरी नहीं देंगे और खून की आखिरी बूंद रहने तक इसकी रक्षा करेंगे। विचारणीय प्रश्न तो यह है कि ऐसे लोग संविधान बदलने की बात करते हैं जिन्होंने कभी भी भारत के संविधान को स्वीकार नहीं किया,न कभी तिरंगा फहराया और न ही भारत की स्वतंत्रा के आंदोलन में भाग लिया। हम भारत के मूलनिवासीजन कभी भी इनके इस कुत्सित प्रयास को सफल नहीं होने देंगे। सभी आगंतुकों ने समवेत स्वर में संविधान की रक्षा का दृढ़ संकल्प लिया।





| Monday - Saturday: 10:00 - 17:00 | |
|
Bahujan Swabhiman C-7/3, Yamuna Vihar, DELHI-110053, India |
|
|
(+91) 9958128129, (+91) 9910088048, (+91) 8448136717 |
|
| bahujanswabhimannews@gmail.com |