Wednesday, 4th February 2026
Follow us on
Wednesday, 4th February 2026
Follow us on

यूजीसी विनियमों पर रोक एक गहरी साजिश का संकेत: डॉ. लक्ष्मण यादव

संवाददाता
News

2026-01-31 15:10:26

नई दिल्ली। गुरुवार को देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यूजीसी के ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने’ के नाम पर लाए गए 2026 के विनियमों पर रोक लगाना कोई साधारण न्यायिक आदेश नहीं है। यह उस गहरी साजिÞश का संकेत है, जिसकी तरफ हम लगातार इशारा करते रहे हैं।

न्यायालय ने साफ कहा है कि ये विनियम प्रथम दृष्टया अस्पष्ट हैं, दुरुपयोग योग्य हैं और सामान्य वर्गों के प्रति भेदभावपूर्ण प्रतीत होते हैं। यानी समानता के नाम पर असमानता थोपने की कोशिश! जबकि सुप्रीम कोर्ट ने ही पिछले फैसले में साल 2012 के विनियम को अपर्याप्त मानकर नये प्रावधान बनाने का आदेश दिया था। और इससे भी गंभीर बात यह कि अदालत ने खुद सुझाव दिया कि इन विनियमों की समीक्षा प्रतिष्ठित न्यायविदों की समिति करे। इसका मतलब साफ है—सरकार और यूजीसी ने बिना पर्याप्त संवैधानिक विवेक के, बिना सामाजिक सहमति के, नियम थोपने की जल्दबाजी की।

इंदिरा जयसिंह की टिप्पणी बेहद अहम है—‘आप कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करें और फिर अदालत से रोक लगाने की मांग करें, यह स्वीकार्य नहीं है।’

यही तो पूरा खेल है। पहले सामाजिक तनाव पैदा करो, फिर न्यायपालिका की आड़ में अपने ही बनाए नियमों से पल्ला झाड़ लो। यह महज एक प्रशासनिक चूक नहीं है, यह एक सोची-समझी चाल है। बहुजन समाज को उलझाने की, आरक्षण और सामाजिक न्याय की बहस को कमजोर करने की, और ‘समानता’ जैसे शब्दों के पीछे छिपकर वर्चस्व को सुरक्षित रखने की चाल। बहुजनों! अब भ्रम में रहने का समय नहीं है। अब सफाई देने का नहीं, सवाल पूछने का समय है। अब चुप रहने का नहीं, संगठित होकर जवाब देने का समय है।

यह सिर्फ एक विनियम पर रोक नहीं है—यह उस झोल का पर्दाफाश है, जिसे बहुत पहले से ढका जा रहा था। और याद रखिए जो समाज समय रहते नहीं जागता, उसके हक हमेशा नियमों की भाषा में छीने जाते हैं।

अब जागना होगा। वरना अगली बार ‘समानता’ शब्द ही हमारे खिलाफ इस्तेमाल किया जाएगा।

Post Your Comment here.
Characters allowed :


01 जनवरी : मूलनिवासी शौर्य दिवस (भीमा कोरेगांव-पुणे) (1818)

01 जनवरी : राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले द्वारा प्रथम भारतीय पाठशाला प्रारंभ (1848)

01 जनवरी : बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा ‘द अनटचैबिल्स’ नामक पुस्तक का प्रकाशन (1948)

01 जनवरी : मण्डल आयोग का गठन (1979)

02 जनवरी : गुरु कबीर स्मृति दिवस (1476)

03 जनवरी : राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जयंती दिवस (1831)

06 जनवरी : बाबू हरदास एल. एन. जयंती (1904)

08 जनवरी : विश्व बौद्ध ध्वज दिवस (1891)

09 जनवरी : प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख जन्म दिवस (1831)

12 जनवरी : राजमाता जिजाऊ जयंती दिवस (1598)

12 जनवरी : बाबू हरदास एल. एन. स्मृति दिवस (1939)

12 जनवरी : उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने बाबा साहेब को डी.लिट. की उपाधि प्रदान की (1953)

12 जनवरी : चंद्रिका प्रसाद जिज्ञासु परिनिर्वाण दिवस (1972)

13 जनवरी : तिलका मांझी शाहदत दिवस (1785)

14 जनवरी : सर मंगूराम मंगोलिया जन्म दिवस (1886)

15 जनवरी : बहन कुमारी मायावती जयंती दिवस (1956)

18 जनवरी : अब्दुल कय्यूम अंसारी स्मृति दिवस (1973)

18 जनवरी : बाबासाहेब द्वारा राणाडे, गांधी व जिन्ना पर प्रवचन (1943)

23 जनवरी : अहमदाबाद में डॉ. अम्बेडकर ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर सभा को संबोधित किया (1938)

24 जनवरी : राजर्षि छत्रपति साहूजी महाराज द्वारा प्राथमिक शिक्षा को मुफ्त व अनिवार्य करने का आदेश (1917)

24 जनवरी : कर्पूरी ठाकुर जयंती दिवस (1924)

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस (1950)

27 जनवरी : डॉ. अम्बेडकर का साउथ बरो कमीशन के सामने साक्षात्कार (1919)

29 जनवरी : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मण्डल जयंती दिवस (1904)

30 जनवरी : सत्यनारायण गोयनका का जन्मदिवस (1924)

31 जनवरी : डॉ. अम्बेडकर द्वारा आंदोलन के मुखपत्र ‘‘मूकनायक’’ का प्रारम्भ (1920)

2024-01-13 16:38:05