




2026-04-25 19:01:13
संवाददाता
नई दिल्ली। गाजियाबाद के लोनी 2 नंबर बस स्टैंड के पास बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई थी जिसे 14 अप्रैल को कुछ मनुवादी ब्राह्मणी मानसिकता के गुंडों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसे देखकर आसपास के क्षेत्र के अंबेडकरवादियों में गंभीर रोष पैदा हुआ वे वहाँ पर भारी मात्रा में इकट्ठे हुए और प्रतिमा को खंडित करने के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन भी किया। इस जनसमूह ने दिल्ली, लोनी रोड के दोनों साइडों पर भारी जाम लगा दिया। जाम को खुलवाने और यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस ने लोगों पर बल प्रयोग भी किया। आनन-फानन में पुलिस व प्रशासन के द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा को अगले दिन पुन: वहीं स्थापित कर दिया गया। अब वहाँ पर शांति बनी हुई है स्थानीय पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों पर कार्यवाई करते हुए एफआईआर दर्ज भी की हैं। एफआईआर में करीब पाँच लोगों के नाम है परंतु न जाने क्यों स्थानीय पुलिस यह बताने में असमर्थ दिख रही है कि किन लोगों के नाम पर पुलिस कार्यवाई की गई है उनके नाम उजागर नहीं किए जा रहे हैं। लोनी पुलिस इसे किस उद्देश्य से गुप्त रखे हुए है यह जनता को नहीं मामूल, इस संदर्भ में हम यहाँ पर यह जरूर बताना चाहते हैं कि लोनी गाजियाबाद का यह क्षेत्र पिछले करीब 10 वर्षों में ब्राह्मणवादी और मनुवादी मानसिकता से गंभीर रूप में संक्रमित हुआ है। चूंकि जब 2020 में दिल्ली में केजरीवाल की सरकार थी, तब दिल्ली में सांप्रदायिक दंगा सुनियोजित ढंग से रचा गया था और तब यह सामने आया था कि दिल्ली में दंगा करने वाले दंगाई लोनी क्षेत्र के ही थे, जो दिल्ली में लुटपाट के उद्देश्य से भेजे गए थे। ऐसे हालात को देखते हुए बहुजन स्वाभिमान संघ बहुजन समाज के जातीय घटकों एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक आदि से निवेदन करता है कि लोनी क्षेत्र में ब्राह्मणवादी-संघियों की षड्यंत्रकारी चालों में न फंसे और न किसी भड़काए गए दंगे में शामिल हो। ब्राह्मणवादी संघियों से बहुजन समाज के सभी जातीय घटकों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। बहुजन समाज के सभी जातीय घटक आपस में एकता के साथ एकजुट रहें और किसी भी सामाजिक विपत्ति में एकसाथ रहकर संवैधानिक रूप से उसका मुकाबला करें और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के ऊपर कोई आंच न आने दें।





| Monday - Saturday: 10:00 - 17:00 | |
|
Bahujan Swabhiman C-7/3, Yamuna Vihar, DELHI-110053, India |
|
|
(+91) 9958128129, (+91) 9910088048, (+91) 8448136717 |
|
| bahujanswabhimannews@gmail.com |