




2026-11-02 17:20:18
नई दिल्ली। वर्ष 2026 के वैश्विक भूख सूचकांक में भारत 122 देशों में 100वें स्थान पर है। यह सूचकांक जर्मनी की सहायता एजेंसी वेल्तनहाइफ और आयरलैंड के संगठन कंसर्न वर्ल्डवाइड द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया जाता है। इसमें सहयोगी संस्थानों के रूप में शांति और सशस्त्र संघर्ष संबंधी अंतरराष्ट्रीय कानून संस्थान तथा स्विट्जरलैंड का संगठन हेल्वेटास भी शामिल हैं। 24.1 अंक के साथ भारत अब भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। वर्ष 2012 के बाद से भारत इस श्रेणी से बाहर निकलने में कामयाब नहीं हुआ है। सूचकांक के अनुसार, भारत की 9.8% आबादी कुपोषित है और पांच वर्ष से कम उम्र के 29.3% बच्चे अपनी उम्र के हिसाब से कम लंबाई के हैं. यह पहली बार है जब बच्चों में बौनेपन की दर को बहुत अधिक बताया गया है। भारत में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दुबलापन (वेस्टिंग) बढ़कर 19% हो गया है, जो दक्षिण एशिया में सबसे अधिक है. इससे पहले की संदर्भ अवधि में यह दर 16.9% थी। भारत में भूख कम करने की दिशा में प्रगति धीमी पड़ गई है. साल 2018 से 2026 के बीच भारत के सूचकांक अंक 25.8 से घटकर 24.1 हुए हैं, यानी इसमें केवल 1.7 अंकों का सुधार हुआ है. इसके मुकाबले 2006 से 2012 के बीच 8.2 अंकों का सुधार हुआ था. दक्षिण एशिया का सूचकांक स्कोर 23.5 है और इस क्षेत्र में बच्चों के दुबलेपन की दर 15.8% है, जो दुनिया के किसी भी क्षेत्र में सबसे अधिक है।
क्या है वैश्विक भूख सूचकांक? वैश्विक भूख सूचकांक एक ऐसा टूल है, जिसे वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भूख की स्थिति को मापने और समय के साथ उसमें होने वाले बदलावों पर नजर रखने के लिए तैयार किया गया है। यह भूख के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है।
सूचकांक के चार के आधार
1. अल्पपोषण: आबादी का वह हिस्सा, जिसे पर्याप्त कैलोरी नहीं मिलती है।
2. बच्चों में बौनापन: पांच वर्ष से कम उम्र के उन बच्चों का अनुपात, जिनकी लंबाई उनकी उम्र के हिसाब से कम होती है. यह लंबे समय से चले आ रहे कुपोषण को दर्शाता है।
3. बच्चों में दुबलापन: पांच वर्ष से कम उम्र के उन बच्चों का अनुपात, जिनका वजन उनकी लंबाई के हिसाब से कम होता है. यह गंभीर कुपोषण को दर्शाता है।
4. बाल मृत्यु दर: पांच वर्ष की उम्र पूरी करने से पहले मरने वाले बच्चों का अनुपात। यह आंशिक रूप से अपर्याप्त पोषण और अस्वास्थ्यकर वातावरण के घातक प्रभावों को दर्शाता है।





| Monday - Saturday: 10:00 - 17:00 | |
|
Bahujan Swabhiman C-7/3, Yamuna Vihar, DELHI-110053, India |
|
|
(+91) 9958128129, (+91) 9910088048, (+91) 8448136717 |
|
| bahujanswabhimannews@gmail.com |